//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 17 जून - नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति का धरना आज तीसरे दिन भी जारी रहा। आज के धरने की अध्यक्षता निरंतर पराशर,सुधा, पूनम, देवकी, विजेंद्र और संतरा ने संयुक्त रूप से की। धरने पर बैठे नेहरू कॉलोनी के निवासियों को वीरेंद्र सिंह डंगवाल, नवल सिंह, नरेश, सुधा ने सम्बोधित किया। उन्होंने प्रशासन पर गरीबों के आशियाने उजाड़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने विकास के नाम बसे बसाए लोगों के घरों को तोड़ दिया। जबकि विकास की कोई
परियोजना सरकार के विचाराधीन नहीं है। प्रशासन ने कुछ प्रभावशाली लोगों के हितों को ध्यान में रखकर लोगों को बेघर कर दिया। जैसा कि इस स्थान पर बेहद ही गरीब लोग अपना गुजारा कर रहे थे। लेकिन सरकार ने नशाखोरी के नाम पर अच्छे भले मकानों को गिरा दिया। उन्होंने निगम प्रशासन से जिन लोगों के मकान ध्वस्त किए गए हैं। उन्हें नए मकान बनाकर देने। इसका मुआवजा प्रदान करने और भविष्य में नेहरू कॉलोनी में तोड़फोड़ को बंद करने की मांग पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि नेहरू कालोनी जिस जमीन पर बसी है।यह भूमि पुनर्वास विभाग की है। रिहैबिलिटेशन डिपार्मेंट का काम बेघर लोगों को मकान बना कर देने का है। उन्हें उजाड़ने का नहीं है। लेकिन सरकार ने बसी बसाई कॉलोनी को रात के अंधेरे में तोड़ दिया। इन घरों को तोड़े जाने से हजारों बच्चों का भविष्य बर्बाद हो गया और उनके सपने चकनाचूर हो गये। आज भी नेहरू कॉलोनी के लोग डर के साए में अपना जीवन बसर करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। वहां पर धारा 163 लगाकर लोगों को एकत्रित नहीं होने दिया जा रहा है। हर जगह पुलिस का पहरा है। इस कॉलोनी की लाइट दिन में कई बार काट दी जाती है। पीने के लिए पानी नहीं मिल रहा है।लोग बहुत परेशान है। धरने को विजेंद्र सिंह, नरेश, जिले सिंह, संतरा, पूनम नीता ,देवकी, बलबीर आदि ने भी संबोधित किया।

No comments :