HEADLINES


More

बहू ने सास को बंधक बनाकर पीटा:पहले CCTV और इंटरनेट के काटे तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 23 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के मुजेसर थाना क्षेत्र स्थित संजय कॉलोनी में एक 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि उनकी बहू ने पहले घर में लगे सीसीटीवी कैमरों और इंटरनेट कनेक्शन के तार काट दिए और फिर उन्हें कमरे में बंद कर मारपीट की। मुजेसर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता राजवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह उम्रदराज हैं और रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। जिसके कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी दिक्कत होती है। उनकी देखभाल उनकी छोटी बेटी स्वाति करती है, जो अक्सर उनके साथ रहती है।

महिला के अनुसार, उनके बेटे नरेंद्र की वर्ष 2012 में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले को लेकर परिवार में लंबे समय से विवाद चल रहा है। शिकायत में कहा कि 13 मई को उनकी बहू अंजू ठाकुर घर में आकर रहने लगी थी और तब से लगातार विवाद की स्थि


ति बनी हुई थी।

पीड़िता का आरोप है कि 19 जून की सुबह जब वह अपनी बेटी के घर से वापस लौटी, तो घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के तार कटे हुए मिले। इसके बाद जैसे ही वह अपने कमरे में पहुंची, उनकी बहू ने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि उन्हें बाल पकड़कर खींचा गया तथा लात-घूंसो से पीटा गया।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने उन्हें और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को झूठे मामलों में फंसाने तथा जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद महिला ने अपनी बेटी को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मेडिकल जांच में महिला के शरीर के कई हिस्सों में दर्द और चोट की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण भी किया, जहां सीसीटीवी के कटे हुए तार पाए गए।

No comments :

Leave a Reply