फरीदाबाद में सफाई कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने अपनी मांगो को लेकर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा को मंत्री विपुल गोयल के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यूनियन के प्रधान ने कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं की गई ,तो आगामी अगस्त महीने में तीन दिन की हड़ताल की जाएगी और उससे पहले झाडू प्रदर्शन किया जायेगा।
सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान बलबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, अपनी तीन मांगो को लेकर उन्होंने पूरे हरियाणा में पहले 1 मई से लेकर 14 तक हड़ताल की थी। लेकिन उसके बाद भी सरकार ने उनकी 13 हजार कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी पेंशन को बहाल करने, ठेकेदारी प्रथा को खत्म करने की मांग को पूरा नही किया। जिसको लेकर अब 1 और 2 जुलाई को निगम मुख्यालय पर झाडू प्रदर्शन किया जायेगा।
उन्होने कहा कि आने वाली 7 जुलाई को एक गेट मीटिंग का आयोजन किया जा रहा है। अगर सरकार ने उनकी मांगो को पूरा नही किया तो इस मीटिंग में अगस्त के महीने में होनी वाली हड़ताल के बारे में फैसला लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि 6 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक हड़ताल की जाएगी।
जिला प्रधान ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकार ने उस समय उनके वादों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अब सरकार अपने वादे से मुकर गई है। लेकिन वो पीछे हटने वाले नही है। वो अपनी मांगो को लेकर अडिग है।

No comments :