//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद की टीम के विशेष प्रयासों से एक निर्माण श्रमिक (कंस्ट्रक्शन वर्कर) की बेटी को हरियाणा लेबर डिपार्टमेंट (श्रम विभाग) की कल्याणकारी योजना के तहत मुफ्त स्कूटी प्रदान की गई। इस अवसर पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर छात्रा को स्कूटी की चाबी सौंपी। कार्यक्रम का कुशल संयोजन बीएमएस के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार मावी द्वारा किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ हमेशा से अंतिम पायदान पर खड़े श्रमिक के अधिकारों और उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए संघर्षरत रहा है। उन्होंने कहा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंद श्रमिकों तक पहुंचाना हमारा मुख्य लक्ष्य है। शिक्षा और सशक्तिकरण के इस दौर में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना बेहद जरूरी है। श्रम विभाग की यह मुफ्त स्कूटी योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को उच्च शिक्षा और रोजगार की राह में आने वाली आवागमन की बाधाओं को दूर करेगी। बीएमएस की पूरी टीम बधाई की पात्र है जिसने इस जरूरतमंद परिवार की मदद की।
कार्यक्रम के दौरान भारतीय मजदूर संघ फरीदाबाद की पूरी टीम मुस्तैद रही। इस मौके पर फरीदाबाद के उपाध्यक्ष शैलेश कुमार, पूर्व जिला मंत्री नीरज त्यागी, हरियाणा रोडवेज के प्रधान सोनू नागर, कृष्णा कॉलोनी के प्रधान गौतम, एसी नगर के युवा प्रधान महेश बैसला, एसी नगर के प्रधान देवराज शर्मा, सेवा भारती से राधा बहन, भूरा, रोमा मैडम, नैना मैडम, सदफ मैडम और पूनम बहन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रमिक परिवार ने इस सहायता के लिए भारतीय मजदूर संघ का आभार व्यक्त किया।

No comments :