//# Adsense Code Here #//
बल्लभगढ़। नगर निगम के दस्ता ने बाजार में दुकानों के आगे सड़क पर रैंप और सीढ़ी बनाकर किए गए अतिक्रमण को अर्थमूवर से तोड़ने कार्रवाई की। 100 दुकानों के आगे से यह अतिक्रमण हटाए। इनके टूटने से लोगों को बाजार के अंदर सामान
खरीदने के लिए आने-जाने में सुगमता होगी।
बल्लभगढ़ का बाजार जयपुर की तर्ज पर चौसर का बनाया गया है। यहां पर बाजार काफी चौड़ा था। जो दुकानदारों द्वारा दुकानों के आगे रैंप और सीढ़ी बना कर किए गए अतिक्रमण और रेहड़ियों के खड़े करवाने से सिकुड़ गया है। कुछ दुकानदार तो अपनी दुकानों के आगे दो-दो बराबर रेहड़ी खड़ी करवाते हैं और इनसे मासिक किराया वसूल करते हैं। इन रेहड़ियों के बाद दुकानदारों और ग्राहकों के वाहन खड़े होते हैं।

No comments :