HEADLINES


More

गरीब कल्याण नीतियों से 12 वर्षों में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए: कृष्णपाल गुर्जर

Posted by : pramod goyal on : Friday, 12 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद 12 जून। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मोदी सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के 12 साल राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित सोच, दूरदर्शी नेतृत्व और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर आधारित सुशासन का परिणाम है। श्री गुर्जर शुक्रवार को  भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ‘अटल कमल’ पर  आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने शासनकाल के दौरान भ्रष्टाचार और घोटालों में उलझी रही। प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल, जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा, जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, मीडिया कॉर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ, जिला संयोजक सीमा भारद्वाज, जिला कार्यालय सचिव राज मदान और जिला सचिव मनीष छोकर, कार्यक्रम सह संयोजक तरनजीत सिंह भाटिया उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर विस्तार बताते हुए कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि आज देश के लगभग 80 प्रतिशत भूभाग पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकारें कार्य कर रही हैं। पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही का नया अध्याय लिखा है। आज भारत पहले से अधिक सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और सुरक्षित राष्ट्र के रूप में विश्व मंच पर स्थापित हुआ है।

श्री गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश की आंतरिक एवं बाहरी सुरक्षा अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुई है। वर्ष 2014 से पहले देश के 126 जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे, जिन्हें समाप्त करने की दिशा में निर्णायक सफलता मिली है। जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी की घटनाओं में भारी कमी आई है तथा अनुच्छेद-370 हटाकर विकास की नई धारा प्रवाहित की गई है।

उन्होंने कहा कि मो


दी सरकार ने 12 वर्षों में सीमापार आतंकवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ने से रक्षा निर्यात लगभग 40 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। रक्षा बजट 2014 के लगभग 2.4 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर आज लगभग 8 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से आगे बढ़ रही है। भारत की विकास दर 8.4 प्रतिशत तक पहुंची है जबकि अमेरिका की लगभग 2.1 प्रतिशत, जापान की 1.1 प्रतिशत और ब्रिटेन की 1.3 प्रतिशत है। ऐसे में भारत की अर्थव्यवस्था को कमजोर बताने वाले लोगों को विश्व अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति को समझना चाहिए। श्री गुर्जर ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। ग्रामीण गरीबी दर 26 प्रतिशत से घटकर लगभग 5 प्रतिशत रह गई है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 81 करोड़ लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को पक्के मकान दिए गए हैं। उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 11 करोड़ एलपीजी कनेक्शन वितरित किए गए हैं तथा स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण हुआ है। 16 करोड़ से अधिक परिवारों तक नल जल कनेक्शन पहुंचाए गए हैं।

कांग्रेस पर हमला करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस जनता को ये सुविधाएँ  दे सकती थीं, लेकिन वे भ्रष्टाचार और घोटालों में व्यस्त रहीं। उन्होंने दावा किया कि एक समय देश के बैंक दिवालिया होने की कगार पर थे और अर्थव्यवस्था की स्थिति बेहद कमजोर थी। वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद योजनाओं में लीकेज यानी भ्रष्टाचार को रोकने काम किया।

श्री गुर्जर ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की संख्या तेजी से बढ़ी है और 3 करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। 105 करोड़ से अधिक सैनिटरी पैड वितरित किए गए हैं। तीन तलाक पर प्रतिबंध लगने के बाद ऐसे मामलों में लगभग 82 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जिससे मुस्लिम महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा मिली है।


No comments :

Leave a Reply