//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद।
भारतीय जनता पार्टी के जिला फरीदाबाद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय भाटी ने अपने साथियों के साथ मंत्री राजेश नागर का अभिनंदन किया।संयोजक विनय भाटी के साथ आये पंचायती राज प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ संवाद में मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भाजपा सरकारों ने पंचायती राज संस्था को मजबूती दी जिससे सुदूर गांवों तक भी सुशासन पहुंचने लगा है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास ने पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिलाया है। हमारी अंत्योदय की योजना ने छोर पर खड़े व्यक्ति तक सुशासन को पहुंचाया है। भाजपा के पास ऐसा नेतृत्व है जिसने राष्ट्रहितेषी कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी की है जो राष्ट्र को संबल देने के कार्य कर रही है। पूर्व के अछूते रहने वाले राज्य भाजपा के सुशासन से खिल उठे हैं। दक्षिण में भी भाजपा का कमल खिल रहा है। उन्होंने कहा कि शहरों की पार्टी कही जाने वाली भाजपा आज गांव में भी मतदाताओं का समर्थन प्राप्त कर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। मेरी आप सभी लोगों से अपील है कि गांव गांव घर-घर जाएं और पंचायती राज संस्था को मजबूत करने के लिए भाजपा सरकार के सुशासन को लोगों तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनय भाटी ने कहा कि वह शासन प्रशासन के साथ गांव को जोड़ने के साथ-साथ पंचायती राज संस्थाओं को समृद्ध बनाने की दिशा में अपना हर प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर तिगांव अधाना पट्टी के सरपंच एवं प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक वेद अधाना, मंधावली के सरपंच एवं प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक बृजेश शर्मा, साहूपुरा खादर के सरपंच एवं प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक मनोज भाटी, जिला पार्षद एवं प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक रेखा भाटी, बहादुरपुर गांव के पूर्व सरपंच एवं प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य सतबीर, शाहाबाद गाँव के पूर्व सरपंच एवं प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य अजब सिंह नागर, लालपुर गांव के पूर्व सरपंच एवं प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप चौहान, जिला कार्यकारिणी सदस्य अरुण भाटी, हरीश सैनी, संदीप भाटी, अजय शर्मा, भूपानी के पूर्व सरपंच संजय सिंह, विजय चंदीला, भारत सोलंकी, विकास पराशर, संजय भाटी, रवीन्द्र नागर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

No comments :