HEADLINES


More

बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए हरियाणा की साइकिल यात्रा पर निकले समाजसेवी सतीश चोपड़ा

Posted by : pramod goyal on : Monday, 1 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 1 जून। प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने और सरकारी अस्पतालों को रेफर-मुक्त बनाने की मांग को लेकर फरीदाबाद रेफर मुक्त संघर्ष समिति के संयोजक सतीश चोपड़ा ने आज सोमवार से हरियाणा प्रदेश साइकिल यात्रा एवं सांकेतिक धरना प्रदर्शन का शुभारंभ कर दिया। यह यात्रा हरियाणा के सभी 22 जिलों तक पहुंचेगी, जहां जिला सिविल सर्जनों को ज्ञापन सौंपकर स्वास्थ्य व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग उठाई जाएगी।

यात्रा की शुरुआत फरीदाबाद से की गई, जहां सुबह नगर निगम मुख्यालय के सामने सांकेतिक धरना दिया गया। इसके बाद जिला सिविल सर्जन फरीदाबाद को पहला ज्ञापन सौंपा गया और शाम 5 बजे साइकिल यात्रा पलवल जिले के लिए रवाना हो गई।
सतीश चोपड़ा ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की स्थिति चिंताजनक है। मरीजों को छोटी-छोटी बीमारियों और उपचार के लिए भी बड़े शहरों या निजी अस्पतालों की ओर रेफर किया जा रहा है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। इसी समस्या के समाधान और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह अभियान शुरू किया गया है।
सिविल सर्जन फरीदाबाद को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि सिविल अस्पतालों में 30 बैड का आईसीयू बनाया जाए। सिविल अस्पतालों में स्पेशलिस्ट व सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरो की नियुक्तियां की जाए। सिविल अस्पतालों में ट्रॉमा सैन्टर व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। सिविल अस्पतालों में साफ-सफाई, पीने का पानी व गर्मी से राहत हेतु सुविधाएं दुरस्त की जाए। सिविल अस्पतालों में एक्सरे व अल्टासाउण्ड, खून जांच संबंधी सुविधाएं 24 घंटे 7 दिन उपलब्ध कराई जाए। सिविल अस्पतालों को रेफर मुक्त बनाने की दिशा में कार्य किया जाए साथ ही सभी मेडिकल कॉलेजो को अपग्रेड किया जाए।
सतीश चोपड़ा ने कहा कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक उद्देश्य से नहीं बल्कि आम जनता के हित में शुरू किया गया है। उनका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक को अपने जिले के सरकारी अस्पताल में ही बेहतर और समय पर उपचार मिल सके तथा मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर न किया जाए।
इस अवसर पर इस अवसर पर डॉक्टर ब्रह्मदत्त, नरेन्द्र पाल बघेल, राजेश अहलावत, वरुण श्योकंद, डिम्पल खुराना, रजनी भाटिया, संतराम, अभिषेक गोस्वामी, सरदार प्रीतपाल, प्रमोद भड़ाना, पंकज शर्मा, लोकसभा का चुनाव लड़ चुके निर्दलीय प्रत्याशी रहे सुनील कुमार, सतेंद्र शर्मा, प्रदीप यादव, प्रताप सिंह, राकेश अरोड़ा, संजय पाल, निश्चित, दीपक झा, दीपक त्रिपाठी, यशवंत मौर्य, वंदना भारद्वाज गीता रावत सहित शहर के अन्य समाजसेवी गण मौजूद रहेगें। 


No comments :

Leave a Reply