//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद : हरियाणा के फरीदाबाद से एक भयानक हादसे की खबर सामने आई है। यहां वृंदावन के लिए जा रहा एक युवक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना फरीदाबाद में नेशनल हाईवे नंबर 19 पर सेक्टर 28 मेट्रो स्टेशन के पास की है
। मृतक की पहचान 28 वर्षीय विजय गौतम के रुप में हुई है जो कि मूल रूप से यूपी का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में किराए पर रहता था। इसके परिवार में उसकी पत्नी सहित एक बेटा और बेटी साथ में रहते है। वह एक निजी कंपनी में काम करता था।
बताया गया है कि रविवार देर रात वह गाजियाबाद से वृंदावन के लिए बाइक पर निकला था। रास्ते में उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। वहीं विजय की मौत की खबर सुनते परिवार में कोहराम मच गया।

No comments :