HEADLINES


More

मानव सुपर-21 के दो छात्रों में से एक ने कवाॅलिफाई किया JEE एडवांस

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 2 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 'मानव सुपर-21 आईआईटी, नीट कोचिंग' के छात्र ने JEE एडवांस कवाॅलिफाई करके मानव सेवा समिति का नाम रोशन किया है। मानव सुपर-21 के दो छात्र अशुंमन व शिवा JEE एडवांस परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से अंशुमन ने 2600 रैंक लेकर JEE एडवांस कवाॅलिफाई किया है। दूसरे छात्र का सरकारी नामी गिरामी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला सुनिश्चित है। समिति के अध्यक्ष कैलाश शर्मा,मिशन प्रभारी सुभाष शर्मा ने अंशुमन को माला पहनकर,मिठाई खिलाकर बधाई दी है और यह सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले प्रोफेसर/शिक्षाविदों का आभार प्रकट किया है। सुभाष शर्मा ने कहा है कि मानव सुपर 21 में अगले बैच की कोचिंग के लिए चयन परीक्षा मानव भवन सै.10 में 10 जून को सुबह 11 बजे आयोजित की जाएगी। 11वीं,12वीं के जो छात्र चयन परीक्षा में बैठना चाहते हैं वे 7 जून तक मानव भवन आकर अपने आधार कार्ड व दशवीं की मार्कशीट की साफ फोटोकापी जमा करके रजिस्ट्रेशन करायें। मानव सुपर 21 में निशुल्क कोचिंग लेने के बाद अब तक सात छात्रों का आईआईटी कॉलेज में,2 छात्रों का मेडिकल कॉलेज में,2 का NDA में चयन हुआ है इसके अलावा 15 छात्रों का YMCA व अन्य नामी गिरामी इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला हुआ और वे आज अपनी पढ़ाई पूरी करके नामी गिरामी MNC कंपनियों में उच्च पदों पर नौकरी कर रहे हैं। 



No comments :

Leave a Reply