//# Adsense Code Here #//
हरियाणा के प्रतिभावान खिलाड़ी दीपेश मोर ने पोलैंड में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप में दिनांक 30.05.2026 को देश के लिए ब्रॉन्ज (कांस्य) मेडल जीतकर वैश्विक पटल पर प्रदेश और भारत का नाम चमकाया है। मूल रूप से गांव बड़ौदा (सोनीपत) के निवासी और वर्तमान में सेक्टर-55, फरीदाबाद में रह रहे दीपेश मोर (पुत्र श्री प्रदीप कुमार) ने यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। हाल ही में पोलैंड के वारसॉ में 23 से 31 मई 2026 तक आयोजित 'वर्ल्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप' में भारत की 16 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया था। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा से केवल दीपेश का चयन हुआ था। उ
न्होंने 120 किलोग्राम भार वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया और कांस्य पदक अपने नाम किया। पिछले 5 वर्षों (2022) से पावरलिफ्टिंग में कड़ी मेहनत कर रहे दीपेश वर्ष 2026 की हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप में गोल्ड व सिल्वर और नेशनल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। दीपेश ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, समाज के सहयोग और अपने गुरुजनों को दिया है। उनकी इस वैश्विक सफलता पर फरीदाबाद और सोनीपत में खुशी का माहौल है।

No comments :