HEADLINES


More

कृष्णपाल गुर्जर ने चौथी मंजिल निर्माण को लेकर बिल्डर्स की समस्याएं सुनी

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 2 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर एक ओर जहां लोगों की समस्याओं के समाधान को लेकर सक्रिय नजर आए, वहीं दूसरी ओर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

चौथी मंजिल निर्माण को लेकर लंबे समय से बंद पड़े विभागीय पोर्टल की समस्या लेकर पहुंचे बिल्डर्स को राहत दिलाने के लिए उन्होंने तुरंत अधिकारियों से बातचीत की। साथ ही एनआईटी-3 क्षेत्र में अवैध धार्मिक स्थलों को हटाए जाने के मामले में कांग्रेस नेताओं द्वारा की जा रही राजनीति पर भी नाराजगी जताई।

दरअसल, ग्रेटर फरीदाबाद, ग्रीनफील्ड कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी और HSVP सेक्टरों के कई बिल्डर्स सोमवार देर शाम केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कार्यालय पहुंचे थे। बिल्डर्स ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा गुरुग्राम को छोड़कर फरीदाबाद सहित अन्य जिलों में चौथी मंजिल निर्माण की अनुमति दिए जाने के बावजूद करीब 35 दिनों से विभाग का ऑनलाइन पोर्टल नहीं खुला है। इस कारण निर्माण कार्यों की मंजूरी और अन्य प्रक्रियाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे बिल्डर्स और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिल्डर आशीष गुप्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पोर्टल तुरंत खुल जाना चाहिए था, लेकिन विभागीय स्तर पर देरी होने से निर्माण कार्य अटक गए हैं। कृष्णपाल गुर्जर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही संबंधित उच्च अधिकारियों से फोन पर बातचीत की और जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों से बात हो चुकी है, अगले दो से तीन दिनों के भीतर पोर्टल खोल दिया जाएगा, जिससे बिल्डर्स और संपत्ति मालिकों को राहत मिलेगी।

इस दौरान कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार है, जहां लोगों की समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लिया जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति "लटकाना, भटकाना और अटकाना" रही है, जहां लोगों की फाइलें वर्षों तक लंबित रहती थीं और उन्हें समय पर मंजूरी नहीं मिलती थी। जबकि वर्तमान सरकार पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से काम कर रही है।


No comments :

Leave a Reply