फरीदाबाद में रैपिड कॉरिडोर के लिए मंदिर और मस्जिद को ध्वस्त किए जाने के बाद अब नगर निगम ने नेहरू कॉलोनी में भी ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरू कर दी है। इस कॉलोनी में 8 हजार से अधिक मकान हैं, जिनमें एक लाख से ज्यादा लोग रहते हैं। शनिवार देर रात चौक पर बनी मस्जिद को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई थी, जो अब कॉलोनी तक पहुंच गई है।
नगर निगम ने कॉलोनी के निवासियों को अवैध निर्माण का हवाला देते हुए नोटिस जारी कर मकान खाली करने के आदेश दिए हैं। इससे कॉलोनीवासियों में भारी चिंता और असमंजस का माहौल है। कुछ लोगों ने अपने मकान खाली करने शुरू कर दिए हैं। कई परिवार अपना सामान ट्रकों और अन्य वाहनों में भरकर दूसरी जगह ले जा चुके हैं, जबकि कुछ लोग सामान बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
हालांकि, 40-50 वर्षों से यहां रह रहे अधिकांश लोग अपने घर छोड़ने को तैयार नहीं हैं। स्थिति को देखते हुए कई स्थानों पर बिजली और पानी के कनेक्शन भी काट दिए गए हैं।
लोगों का कहना है कि मकान खाली करने
के आदेश मिलने के बाद से उनकी नींद उड़ गई है। वे दिन-रात अपने घरों के बाहर बैठे रहते हैं। सभी के मन में एक ही सवाल है-
उनके पास बिजली, पानी बिल से लेकर वोटर आईडी तक है। हर चुनाव में वोट करते आ रहे है, लेकिन सरकार ने अब सब अवैध घोषित कर दिया है। सरकार ने रहने की कोई व्यवस्था नहीं की है, ऐसे में वे कहां जाएंगे।

No comments :