HEADLINES


More

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत कार्यक्रम को लेकर बैठक सम्पन्न

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 14 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी के फरीदाबाद आगमन एवं भव्य स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला फरीदाबाद महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष श्री सोहन पाल सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।



बैठक में प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष श्री सोहन पाल सिंह ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की गरिमा के अनुरूप अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करें तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

उन्होंने कहा कि डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा भाजपा संगठन को नई ऊर्जा एवं नई दिशा प्राप्त होगी। कार्यकर्ताओं में उनके नेतृत्व को लेकर विशेष उत्साह है तथा फरीदाबाद महानगर भाजपा उनकी अगुवाई में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संकल्पित है।

बैठक में स्वागत कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की सहभागिता, जनसंपर्क अभियान एवं अन्य संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला प्रभारी कमल यादव, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, NIT विधायक सतीश फागना, फरीदाबाद महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, वरिष्ठ नेता गोपाल शर्मा, जिप चेयरमैन विजय लोहिया,प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र नेहरा,जिला महामंत्री अनुराग गर्ग, कविंद्र चौधरी एवं जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply