HEADLINES


More

एटीएम कार्ड बदलकर की थी 75 हजार रुपये की ठगी, दो गिरफ्तार, 13,500 रुपये बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 14 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा धोखाधड़ी करने के मामले में लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में एटीएम कार्ड बदलकर 75000 की ठगी करने के मामले में AVTS भुपानी की टीम ने दो आरोपितों को 13 जून को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान गोवर्धन उर्फ गोलू निवासी गांव बढ़ा तथा सोनू निवासी तुहीराम कॉलोनी, पलवल के रूप में हुई है। जिनको एक दि


न पुलिस रिमांड पर लेकर टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है।


जांच में सामने आया कि 1 जून को गांव झाड़सेंतली स्थित एटीएम बूथ पर शिकायतकर्ता को अकेला पाकर दोनों आरोपितों ने एटीएम बूथ में प्रवेश किया। उन्होंने पहले शिकायतकर्ता के PIN को देख लिया और फिर उसे बातों में उलझाकर तथा जल्दबाजी का बहाना बनाकर उसका एटीएम कार्ड बदल लिया और फिर दूसरे एटीएम पर जाकर 75,000 रुपये निकाल लिये। आरोपितों के कब्जे से ठगी की राशि में से 13,500 रुपये बरामद किये गये हैं।

बता दें कि 01 जून 2026 को जाजरू निवासी कृष्ण कुमार, गांव झाड़सैतली स्थित पीएनबी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने गया था। इसी दौरान दो अज्ञात युवक एटीएम के अंदर आए और जल्दबाजी का हवाला देकर पहले पैसे निकालने की बात कहने लगे। जिन्होंने शिकायतकर्ता के पीछे खड़े होकर एटीएम कार्ड का PIN देख लिया और फिर चालाकी से शिकायतकर्ता का एटीएम कार्ड बदलकर दूसरा कार्ड थमा दिया और वहां से चले गए। कुछ समय बाद शिकायतकर्ता के मोबाइल पर खाते से नकदी निकासी के संदेश आने लगे। आरोपियों ने उसके खाते से कुल 75,000 रुपये निकाल लिये। शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

No comments :

Leave a Reply