//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। 13 जून को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान निर्देश प्रताप सिंह निवासी गाँव नंदपुर, फिरोजाबाद हाल चावला कॉलोनी फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि चावला कॉलोनी फरीदाबाद के रहने वाला निर्देश प्रताप सिंह के पास अवैध हथियार है और ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-8 के पास मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने निर्देश प्रताप सिंह को सेक्टर-8 क्षेत्र से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना सेक्टर-8 में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि निर्देश प्रताप सिंह नशा करने का आदी है तथा देसी कट्टा को 4000 रुपये में अपने गांव नंदपुर फिरोजाबाद से खरीद कर लाया था। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :