//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस की विभिन्न टीमों ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से 4 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से देशी व अग्रेजी शराब बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी पाली की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुये इन्दल निवासी गाँव राजाजा बिहार हाल पाली क्रैसर जोन व सनोज कुमार निवासी बदरपुरा जिला बैगुसराय बिहार हाल पाली क्रैसर जोन को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 60-60 पव्वे देशी शराब बरामद हुई है।
इसी प्रकार पुलिस चौकी सेक्टर-19 की टीम ने सुखबीर निवासी गाँव सिडौला हाल राजा गार्डन नियर को 10 बियर केन, 10 बियर बोतल व 8 पव्वे अग्रेजी शराब के सहित गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस चौकी सेक्टर-7 की टीम ने नवीन इन्द्रा नगर, फरीदाबाद को 80 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
सभी आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामले दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

No comments :