HEADLINES


More

आठवें दिन प्रवेश कर गई स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल

Posted by : pramod goyal on : Monday, 1 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

   फरीदाबाद 1 जून(       ) बर्खास्त स्वास्थ्य कर्मी की बहाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग तालमेल कमेटी द्वारा सिविल सर्जन कार्यालय पर चलाए जा रहे  अनिश्चितकालीन धरने का आज आठवें दिन में प्रवेश कर गया। धरनें को संबोधित करते हुए तालमेल कमेटी की प्रधान श्रीमती आशा शर्मा एवं चेयरमैन श्री जितेन्द्र मोर में ऐलान किया कि यह आंदोलन बर्खास्त स्वास्थ्य कर्मी श्री सुखबीर की बहा पर ही खत्म होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि सेक्टर  तीन एवं सेक्टर तीस सेक्टर की आर सी एच अस्पतालों की सुरक्षाके लिए बजट में आबंटित रकम कहां खर्च की जा रही है। वहां सुरक्षा कर्मी क्यों तैनात नहीं है,इसकी जांच करवाई जाय।



 लिए तालमेल कमेटी नें आंदोलन को तेज करते हुए आज इसका विस्तार किया। आज एन एच एम अस्पताल सेक्टर तीन, सेक्टर 30, दयालपुर,मोहना एवं तिगांव स्थिति डिस्पेंसरियों के काम काज को ठप रखा कर उनमें कार्यरत कर्मियों को हड़ताल में शामिल किया गया।आज के धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान श्रीमती सविता एवं मंच संचालन जिला सचिव श्री श्याम बीर नें किया।आज के वक्ताओं में कैशियर श्री अजय, राज्य कमेटी की सदस्य श्रीमती भारती, आदि नेताओं नें संबोधित किया

No comments :

Leave a Reply