HEADLINES


More

सीएनजी पंप कर्मचारी के साथ की थी मारपीट, 3 के खिलाफ की कार्रवाई, मोटरसाइकिल बरामद

Posted by : pramod goyal on : Monday, 1 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – 21 मई की रात गांव मौजपुर स्थित एक सीएनजी पंप पर कर्मचारियों के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने तथा तोड़फोड़ के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना छायंसा पुलिस ने राहुल, टिंकू तथा हिमांशु निवासी गांव छायंसा को अनुसंधान में शामिल किया है। पुलिस ने वारदात में  प्रयोग मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। जिनके विरुद्ध जल्द चालान तैयार करके विचारण के लिए माननीय न्यायालय में दिया जाएगा।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव गढ़खेड़ा निवासी श्याम सुंदर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 21 मई की रात करीब 9:00 से 9:30 बजे के बीच एक ऑटो चालक सीएनजी भरवाने के लिए पंप पर आया। गैस भरवाने के बाद उसने भुगतान करने से इन्कार कर दिया और कर्मचारी देवराज के साथ विवाद करने लगा।  विवाद बढ़ने पर ऑटो चालक ने अपने साथियों को मौके पर बुला लिया। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पंप पर पहुंचे, चालक ने शिकायतकर्ता को जानबूझकर मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी, जिसमें उसकी जांघ की हड्डी टूट गई।  इसके बाद उन्होंने मिलकर शिकायतकर्ता तथा अन्य कर्मचारियों के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। भीड़ एकत्रित होने पर सभी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर थाना छायंसा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।


No comments :

Leave a Reply