फरीदाबाद के एनआईटी-3 स्थित मस्जिद चौक पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई के बाद प्रशासन ने रातों-रात नई स्लिप रोड तैयार कर दी है। जिस स्थान पर पहले मस्जिद समेत अन्य निर्माण मौजूद थे, वहां अब सड़क बनकर तैयार हो गई है। सोमवार सुबह बैरिकेड हटाए जाने के बाद लोगों ने पहली बार इस सड़क का उपयोग शुरू किया।
नगर निगम द्वारा तोड़फोड़ कार्रवाई के बाद पूरे क्षेत्र से मलबा हटाकर सड़क निर्माण का कार्य युद्धस्तर पर किया गया। शनिवार देर रात शुरू हुई कार्रवाई के दौरान मस्जिद सहित कई अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया था। निगम अधिकारियों के अनुसार अब तक 20 से अधिक अवैध निर्माण हटाए जा चुके हैं, जबकि जिन दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं, वे अपनी दुकानें खाली कर रहे हैं।
नगर निगम द्वारा गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा नमो भारत आरआरटीएस (रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम) कॉरिडोर और एलिवेटेड रोड परियोजना के लिए रास्ता साफ करने की कार्रवाई की जा रही है।
शनिवार और रविवार को दिनभर जेसीबी मशीनों और डंपरों की मदद से मलबा हटाने का कार्य किया गया। हटाए गए मलबे को एनआईटी स्थित दशहरा मैदान में पहुंचाया गया। इसके बाद जमीन को समतल कर सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। मलबने को हटाने के बाद से ही स्लिप रोड़ के निमार्ण की को शुरू कर दिया गया। सोमवार की सुबह जब लोग यहां पहुंचे तो उनको नई बनी सड़क मिली।

No comments :