//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 1 जून भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की हरियाणा राज्य कमेटी ने 1 से 15 जून तक जन समस्याओं पर अभियान चलाने का निर्णय लिया है। यह बैठक रोहतक स्थित स्थानीय जसबीर स्मारक में कल सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य सचिव मंडल सद
स्य कामरेड इंद्रजीत सिंह ने की। इस बैठक में पार्टी के पोलिट ब्यूरो सदस्य एवं सांसद अमराराम और केंद्रीय कमेटी सदस्य डॉक्टर के. हेमलता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कामरेड अमराराम ने पार्टी केंद्रीय कमेटी की रिपोर्ट रखते हुए रेखांकित किया कि अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा दुनिया के संसाधनों को लूटने और मुनाफे बढ़ाने की हवस के चलते आज दुनिया भर में पेट्रोल, डीजल, गैस व अन्य सामान की कमी हो रही है। इससे दुनिया के स्तर पर महंगाई बढ़ रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप आए दिन दूसरे देशों को धमकी देते रहते है। जबकि मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार आज गुटनिरपेक्षता और साम्राज्यवाद विरोधी नीति को छोड़कर अमेरिकी साम्राज्यवाद की पिछलग्गू बनती जा रही है। वहीं देश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की पूरजोर कोशिशें हो रही हैं। चुनाव आयोग, ईडी, न्यायलय आदि देश की स्वतंत्र संस्थाएं भी भाजपा के सहयोगी के रूप में काम कर रही हैं। पिछले दिनों हुए विधानसभा चुनावों में यह खुलकर सामने आ गया।
पार्टी राज्य सचिव प्रेमचंद ने कहा कि पूरे देश के साथ-साथ हरियाणा में भी भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का असर साफ-साफ नजर आ रहा है। राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बिजली, पानी, साफ-सफाई, शिक्षा-स्वास्थ्य, परिवहन सेवाओं, सड़कों की बदहाली आदि मुद्दों से जनता परेशान है। पढ़े लिखे युवा बेरोजगार निजी व सरकारी दोनों जगह बहुत कम वेतन पर कई-कई घंटे काम करने के लिए मजबूर हैं। पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय तथा सर्वाेच्च न्यायालय ने कई मामलों में ठेके पर काम करने वाले तथा अन्य कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के आदेश पारित किए हैं जिन पर हरियाणा सरकार ने अभी तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की है। इसी समय में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों, नगर पालिका-परिषदों व निगमों के कर्मचारियों और ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल करके अपने मांगों को मनवाया है। पिछले दिनों न्यूनतम वेतन, काम के घंटे, स्वास्थ्य, शौचालय व खाने पीने की सुविधाओं से जुड़े मसलों पर औद्योगिक मजदूरों का असंतोष भी विस्फोटित हुआ है। कॉलेज कैडर के असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्तियों में एचपीएससी की मिलीभगत से भारी फर्जीवाड़ा किया गया है। किसानों पर भी नए-नए नियम थोंपकर उन्हें बदहाली की तरफ धकेला जा रहा है। खेतमजदूरों को वीबीजीग्रामजी में उलझाकर छोड़ दिया है। कानून व्यवस्था की हालात भी दयनीय है। राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के गैंग हरियाणा में सक्रिय है जो फिरौती, अपहरण और हत्याओं को अंजाम दे रहे हैं। महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में चिंताजनक बढ़ोतरी हो रही है। एनसीआरबी के अनुसार अपराध के मामले में हरियाणा देश में चौथे स्थान पर है।
माकपा इन स्थितियों में देश की संप्रभुता, गुटनिरपेक्षता के पक्ष में तथा साम्राज्यवाद, साम्प्रदायिकता और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के बीच जागरूकता अभियान चलाएगी। 1 से 30 जून के बीच में साम्राज्यवाद के विरोध में तथा क्यूबा की एकजुट के पक्ष में और भारत की मोदी सरकार के साम्राज्यवाद के जूनियर पार्टनर बनने के विरोध में राज्य भर में सेमिनार गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी। 1 से 15 जून तक बढ़ती महंगाई के खिलाफ तथा मनरेगा बहाली, खरीफ फसल बिजाई, खाद की उपलब्धता के लिए अभियान चलाते हुए धरने प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने नगर निगम फरीदाबाद और एफ एम डी ए द्वारा शहर में अतिक्रमण के नाम पर की जा रही तोड़फोड़ की कार्यवाही की निंदा की है। उन्होंने बताया कि सैनिक कलोनी की तरफ जाने वाली सडक़ के साथ नेहरू कॉलोनी में बरसों पुरानी मस्जिद को रात को तोड़ दिया गया। इससे पहले किसी प्रकार का नोटिस नहीं दिया गया। उन्होंने प्रशासन से तोड़फोड़ की करवाई करने से पहले नोटिस देने की मांग की।

No comments :