HEADLINES


More

मास्टर्स ट्रेनर्स रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स - जनरल सेक्रेटरी ने मास्टर ट्रेनर्स का उत्साह वर्धन किया

Posted by : pramod goyal on : Monday, 1 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 नई दिल्ली स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा आयोजित किए गए फर्स्ट एड मास्टर्स ट्रेनर्स रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स जिसे इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की पंजाब स्टेट ब्रांच द्वारा होटल चंडीगढ़ बेकोंस सैक्टर बयालीस सी चंडीगढ़ में होस्ट किए गए रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स के समापन सत्र में देश भर के विभिन्न राज्यों से पैंतीस मास्टर्स ट्रेनर्स का उत्साह वर्धन किया। उल्लेखनीय है कि यह शिविर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की पंजाब शाखा के महासचिव


शिवदुलार सिंह ढिल्लो के दिशानिर्देशों में आयोजित किया गया। शिविर के समापन सत्र में उन्होंने सभी ट्रेनर्स को संबोधित करते हुए सदैव रेड क्रॉस के सिद्धांतों एवं परोपकार की भावना के अनुरूप कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया। 

श्री ढिल्लो ने अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक डॉक्टर इत्तेंद्रपाल सिंह बाली और इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की पंजाब राज्य शाखा की स्टेट ट्रेनिंग ऑफिसर डॉक्टर शाइना वर्मा का सभी को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की। हरियाणा राज्य के नौ मास्टर ट्रेनर एवं फरीदाबाद जिले से पांच मास्टर ट्रेनर इशांक कौशिक, रवींद्र कुमार मनचंदा, दर्शन भाटिया, मीनू कौशल और गीता उत्प्रेति ने इस कोर्स में प्रतिभागिता की। इस रिफ्रेशर ट्रेनिंग कोर्स में पार्टिसिपेट कर रहे सराय ख्वाजा विद्यालय के सेवानिवृत प्राचार्य एवं फरीदाबाद के नेशनल मास्टर ट्रेनर रवींद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को एन एच क्यू की नई गाइडलाइंस के अनुसार जीवन रक्षा के नई तकनीक से अप टू डेट करवाया गया। मास्टर्स ट्रेनर्स ने अपनी अपनी प्रेजेंटेशन के लिए सभी टॉपिक्स पर लेसन प्लान बना कर आई, डी, पी, एस और के के माध्यम से प्रैक्टिकल किए जिन्हें बहुत ही गहनता से डॉक्टर बाली और डॉक्टर शाइना वर्मा द्वारा ऑब्जर्व किया गया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के राष्ट्रीय मुख्यालय के अनुसार सभी मास्टर्स ट्रेनर्स को निरंतर भविष्य की असाइनमेंट्स के लिए प्रैक्टिस, क्रिएटिंग सिनेरियो, इंट्रोडक्शन, डिमॉन्स्ट्रेशन, सम अप मैसेज के माध्यम से इमरजेंसी में जीवन रक्षा हेतु इनोवेटिव मेथोडॉलॉजी द्वारा प्रशिक्षित किया गया। फर्स्ट एड के नेशनल मास्टर ट्रेनर रविंद्र कुमार मनचंदा ने कहा कि सभी नेशनल मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रशिक्षकों के निर्देशानुसार सिचुएशन क्रिएट कर के सी पी आर, फ्रैक्चर, ब्लीडिंग, रिकवरी पोजीशन, अन्कांशियसनेस, अन्य आपातकालीन स्थितियों में त्वरित रिस्पांस द्वारा लाइफ सेविंग ज्ञान का बार बार अभ्यास किया गया। अभ्यास एवं फीडबैक, कीनोट निष्कर्ष अर्थात कनक्लूजन आदि के माध्यम से प्रैक्टिकल के अंतर्गत किसी भी डिजास्टर और आपात स्थिति में अधिक से अधिक लोगों की जीवन रक्षा की जा सकती है। पंजाब राज्य शाखा के महासचिव श्री ढिल्लो ने नई दिल्ली स्थित इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी मुख्यालय का प्रशिक्षण के लिए पंजाब शाखा को अवसर प्रदान करने हेतु आभार व्यक्त करते हुए सभी मास्टर ट्रेनर्स का उत्साह वर्धन किया।

No comments :

Leave a Reply