HEADLINES


More

मोहना एलिवेटेड मार्ग का निर्माण कार्य चार महीने से ठप, कनेक्टिविटी अधूरी और व्यापार प्रभावित

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 7 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//


बल्लभगढ़। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की कनेक्टिविटी के लिए मोहना सड़क के ऊपर बन रहा एलिवेटेड मार्ग का काम लगभग ठप है। चार महीने से काम बंद होने से आमजन बेहद परेशान हैं। लोगों में किसी तरह का भ्रम पैदा न हो इसे लेकर ठेकेदार समय-समय पर छुटपुट काम करता रहता है।

यही कारण है कि जो मार्ग जून-2026 में बन कर तैयार हो जाना था उसका अभी तक 50 प्रतिशत भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसी गति से कार्य चलता रहा तो यह 2028 तक बनकर तैयार होगा। धीमा कार्य चलने से स्थानीय लोगों और दुकानदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मोहना एलिवेटेड


मार्ग का निर्माण कार्य जून-2024 में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी सड़क एवं भवन) ने शुरू किया था। यह 225 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। यहां पर 90 पिलर बनाए जाने हैं। इनमें अभी 300 मीटर की दूरी में पिलर बनाने का काम भी अधूरा पड़ा हुआ है।

पीडब्ल्यूडी विभाग के सूत्रों के अनुसार एलिवेटेड का निर्माण कार्य पिछले चार महीने से वित्तीय संकट के चलते ठप पड़ा हुआ है। मेन ठेकेदार कामगारों के एक ठेकेदार को लेकर आता है। जब कामगारों की दिहाड़ी के चार-पांच लाख रुपये हो जाते हैं और वह भुगतान के लिए कहता है उसे छोड़ दिया जाता है। फिर मेन ठेकेदार किसी दूसरे कामगारों के ठेकेदारों को ढूंढता है। इस तरह से कई ठेकेदार यहां से भाग चुके हैं।

No comments :

Leave a Reply