//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। विधायक दिनेश अदलखा को केवल दो काम ही अच्छी तरह आते है , एक तो नाचना और दूसरा बीज बोना। यह कहना है कांग्रेस नेता विजय प्रताप का।
विजय प्रताप तोड़फोड़ का शिकार नेहरू कॉलोनी के लोगों को सम्भोदित कर रहे थे। उन्होंने नाम लेकर कहा कि विधायक दिनेश अधलखा एक तो नाचते बहुत अच्छा है और दूसरा बीज बोने में माहिर है। वे ऐसे ऐसे बीज बो रहे है, जिन्हे कृषणपाल गुर्जर को काटना मुश्किल हो रहा है। वे कभी फार्म हाउस को तुड़वाते है तो कभी अनंगपुर गांव से लेकर स्लम कॉलोनियों को तुड़वाने का का काम करते है। सरकार के नुमाइंदे बसाने की बजाय लोगो को उजाड़ने का कार्य कर रहे है। विजय प्रताप ने कहा कि अब नेहरू कॉलोनी के एक भी ईंट भी नहीं टूटेगी। इसके लिए सड़क से लेकर क़ानूनी लड़ाई लड़ी जायेगी।

No comments :