HEADLINES


More

रेणु भाटिया के बयान से नाराज फरीदाबाद सरकारी अस्पताल की नर्सों का धरना

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 9 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के साथ कथित रूप से हुए दुर्व्यवहार और आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में फरीदाबाद के सिविल अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने दो घंटे की सांकेतिक हड़ताल कर अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया से अपने शब्द वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

सिविल अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ प्रतिनिधि राजकुमारी ने बताया कि कुरुक्षेत्र में हुई घटना के दौरान रेणु भाटिया द्वारा नर्सिंग कर्मचारियों के लिए इस्तेमाल किए गए शब्दों से पूरे प्रदेश का नर्सिंग समुदाय आहत हुआ है। उन्होंने कहा कि नर्सिंग स्टाफ दिन-रात मरीजों की सेवा में लगा रहता है और ऐसे कर्मचारियों के सम्मान को ठेस पहुंचाना उचित नहीं है। इसी कारण प्रदेशभर के अस्पतालों में नर्सिंग कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।


वहीं, सिविल अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ सदस्य सविता ने कहा कि रेणु भाटिया ने केवल नर्सिंग कर्मचारियों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों के बारे में भी ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिन्हें किसी भी स्थिति में उचित नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि किसी के परिवार के बारे में इस प्रकार की टिप्पणी करना गलत है और इससे कर्मचारियों की भावनाएं आहत हुई हैं।

No comments :

Leave a Reply