//# Adsense Code Here #//
विपुल गोयल ने आज चंडीगढ़ स्थित अपने आवास पर लोकसभा अध्यक्ष माननीय श्री ओम बिरला जी एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री सतीश महाना जी का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर दोनों वरिष्ठ नेताओं के साथ शिष्टाचार भेंट कर राष्ट्रहित, जनकल्याण, सुशासन, विकास एवं समसामयिक विषयों पर सार्थक च
र्चा की गई।इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश द्वारा प्राप्त प्रमुख उपलब्धियों तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, डिजिटल परिवर्तन तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की गई।
कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, सेवा और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। विकसित भारत का संकल्प देश को नई दिशा देने वाला राष्ट्रीय अभियान है, जिसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका, जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारियों तथा जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप प्रभावी शासन व्यवस्था को लेकर भी विचारों का आदान-प्रदान हुआ। साथ ही युवाओं की भागीदारी, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा की गई।
मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला एवं विधानसभा अध्यक्ष श्री सतीश महाना का सार्वजनिक जीवन जनसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन जनप्रतिनिधियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।
अंत में कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का चंडीगढ़ आवास पर पधारने के लिए आभार व्यक्त किया

No comments :