HEADLINES


More

चोर गिरफ्तार, अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने चोरी की स्कूटी बरामद की

Posted by : pramod goyal on : Monday, 22 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा वाहन चोरी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।  जिसके चलते अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने थाना बी.पी.टी.पी क्षेत्र के अंतर्गत ZION S


OCIETY से वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए रमन(22) वासी सुभाष कॉलोनी बल्लभगढ़ , फरीदाबाद को स्कूटी के साथ सेक्टर-76 फरीदाबाद एरिया से गिरफ्तार किया है। 


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विहान वासी सेक्टर-87 फरीदाबाद ने थाना बी.पी.टी.पी में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 18 मई 2026 को अपने दोस्त से मिलेने ZION SOCIETY गया था। जहा से उसकी स्कूटी किसी नामपता नामालुम व्यक्ति ने चोरी कर ली थी। जिस संबंध में थाना बी.पी.टी.पी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित नशा करने का आदी है तथा नशापूर्ति करने के लिए उसने यह स्कूटी चोरी की थी। वह स्कूटी बेचने की फिराक में था, जिसको अपराध शाखा की टीम ने स्कूटी के साथ काबू किया है। जिसका पूर्व में भी अपराधिक रिकार्ड रहा है। उस पर चोरी के दो मामले पहले भी दर्ज हैं। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply