HEADLINES


More

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत समारोह में लोगों के मोबाइल- कैश चोरी

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 28 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार न्यू गुरुग्राम जिला में पहुंची डॉ. अर्चना गुप्ता के स्वागत समारोह में जेबकतरे भी घुस गए। शनिवार को आयोजित तीन कार्यक्रमों में जेबकतरों के एक शातिर गिरोह ने जमकर तांडव मचाया। उन्होंने 15 से 20 कार्यकर्ताओं की जेब काट कर मोबाइल और नकदी चोरी कर ली।

मानेसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले पांच कार्यकर्ताओं ने थाना पहुंचकर मोबाइल चोरी होने की शिकायत दी है। इसके अलावा पटौदी की विधायक बिमला देवी और पूर्व विधायक और एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्य प्रकाश जरावता के कार्यक्रम में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की जेब काटी गई हैं।

चोरी गए सामानों में महंगे स्मार्टफोन, नकदी और जरूरी दस्तावेज शामिल हैं। इस हाई-प्रोफाइल जेबतराशी के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया है और पुलिस में औपचारिक शिकायत दी गई है। हालांकि घटनास्थल पर पुलिस की तैनाती भी की गई थी, इसके बावजूद शातिर चोर अपना काम करके निकल गए।


No comments :

Leave a Reply