HEADLINES


More

दीवार गिरने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत मामले में फरीदाबाद में बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर FIR

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 28 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में शनिवार शाम 15 फुट ऊंची दीवार गिरने से 8 वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में सारण थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिल्डिंग मटेरियल सप्लाई करने वाले तीन पार्टनरों और प्लॉट मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश देखने को मिला। देर रात लोगों ने मटेरियल सप्लायर के कार्यालय पर पथराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि, शनिवार की शाम को करीब 5 बजे संजय कालोनी के रहने वाली महिला शीतल अपनी बेटी दिव्या, खुशी, सृष्टि के साथ पर्वतीय कॉलोनी में मामा के घर जा रही थी। मामा के घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर ही वह एक 15 फुट ऊंची दीवार के पास से गुजर रही थी। दीवार के पास एक अन्य महिला अपनी बेटी के साथ मौजूद थी।


No comments :

Leave a Reply