HEADLINES


More

गौवंश वध के प्रयास मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 18 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- थाना छांयसा पुलिस ने गौवंश वध के प्रयास के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव अटेरना निवासी जमशेद के रूप में हुई है। जिसको न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार, गांव अटेरना निवासी अनवर खान ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 23 मई 2026 की रात करीब 11:05 बजे उसे अपने घर के पीछे किसी भारी वस्तु के गिरने की आवाज सुनाई दी। मौके पर पहुंचने पर उसने देखा कि 2-3 व्यक्ति एक गाय के पैरों को बांधकर जमीन पर गिराए हुए थे और उसके वध का प्रयास कर रहे थे। उसको देखते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना छांयसा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने आया था। मामले में एक आरोपी रसमुदीन को पहले ही मौके से गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि जमशेद घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे 17 जून को पलवल से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह अपने साथियों के साथ गाय को चोरी कर गौवंश वध के उद्देश्य से ले जा रहा था। इसके लिए गाय के चारों पैर और मुंह बांध दिए गए थे।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


No comments :

Leave a Reply