बल्लभगढ़ क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। उस समय हुआ जब वह रोजाना की तरह अपने लोडिंग ई-रिक्शा से डबुआ सब्जी मंडी सब्जी लेने जा रहा था। तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक की टक्कर से उनका ई-रिक्शा पलट गया और वह सड़क पर गिर पड़े।
इसके बाद कंटेनर उसके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल अस्पताल भिजवा दिया।
मृतक की पहचान बल्लभगढ़ की रघुवीर कॉलोनी निवासी मनोज (35) के रूप में हुई है। मनोज घर के पास ही सब्जी बेचने का काम करते थे और हर दिन सुबह डबुआ सब्जी मंडी से सब्जियां खरीदकर लाता था।
गुरुवार सुबह भी वह करीब 5:30 बजे अपनी लोडिंग ई-रिक्शा से मंडी जाने के लिए निकला था। जब वह मुजेसर फ्लाईओवर से उतरकर बाटा रेड लाइट से करीब 150 मीटर पहले सर्विस लेन की ओर मुड़ा, तभी पीछे से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।

No comments :