//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 17 जून। प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों के प्रति उदासीन रवैया अपनाए जाने से स्वास्थ्य कर्मीयों में भारी आक्रोश फैल गया है। इस अनदेखी के खिलाफ उन्होंने अपने आंदोलन को और तेज करने का निर्णय लिया है। बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन ने 5 जुलाई को प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री श्रीमती आरती राव के रेवाड़ी स्थिति रामपुरा हाउस पर धरना देने का निर्णय किया है। आंदोलन की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज बीके सिविल अस्पताल फरीदाबाद में जिला कार्यकारिणी की मीटिंग प्रधान श्रीमती सविता की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें एसोसिएशन की पूर्व राज्य प्रधान श्रीमती आशा शर्मा एवं पूर्व जिला प्रधान श्री जितेन्द्र मोर ने विशेष रूप से हिस्सा लिया।मिटिंग में मंच संचालन जिला सचिव श्री श्याम बीर में किया कैशियर अजय प्रजापति सहसचिव उर्मिला देवी प्रेस सचिव हितेश शर्मा जी उप प्रधान भारती देवी जया देवी चंचल देवी और कपिल वर्मा अन्य सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।
एसोसिएशन ने फैसला किया की आने वाली 5 जुलाई 2026 को जिला फरीदाबाद के सभी बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी रोष प्रदर्शन में शत प्रतिशत भागीदारी करेंगे।
श्री श्यामवीर सिंह जी ने बताया कि उनकी एसोसिएशन द्वारा अपनी मांगों को प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों एवं स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष बार बार उठाने के बावजूद हरियाणा सरकार बहुद्देशीय कर्मचारियो की जायज मांगो को अनदेखा कर रही है जिसके कारण राज्य कार्यकारिणी को ऐसा फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा। एसोसिएशन की जिला प्रधान ने एसोसिएशन के मांग पत्र की प्रमुख मांगों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित कर्मचारी की
1- पुरानी पेंशन बहाल की जाए।
2- UHC एवं पॉलीक्लिनिक के अंतर्गत नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग के कर्मचारियों को माननीय उच्च न्यायालय के फैसले को लागू कर एवं संविधान की अनुमोदना अनुसार पक्का किया जाए। पक्के होने तक माननीय सर्वोच्च न्यायालय की अनुशंसा अनुसार समान काम समान वेतन लागू कर कर नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर वेतन भत्तों का भुगतान किया जाए।
3-नये नॉर्म्स की आड़ में समाप्त बहुद्देशीय वर्ग के शहरी क्षेत्र के पदों को बहाल किया जाए एवं IPHS नॉर्म्स अनुसार जनसंख्या आधारित नये स्थाई पद सृजित किए जाएं .
4-राजस्थान की तर्ज पर बहुद्देशीय वर्ग की महिला कर्मचारियों के लिए पदोन्नति के लिए समान अवसर प्रदान किए जाएं।
5- बहुद्देशीय वर्ग की वेतन विसंगति दूर कर प्रमोशनल पे स्केल जारी किए जाएं।
6-स्वास्थ्य विभाग के अन्य वर्गों के भांति बहुद्देशीय वर्ग के पदनाम संशोधित करते हुए कर्मचारी वर्ग को प्रोत्साहित किया जाए ,जो निम्न प्रकार से हों:-
i.MPHW (M/F) से MPHO (M/F)
ii. MPHS (M/F) से SMPHO (M/F)
iii. SMI से DMPHO
7- जिला मेवात व पलवल में कार्यरत बहुद्देशीय वर्ग के कर्मचारियों के तबादलों पर लगी रोक को तत्काल हटाया जाए, भविष्य में कार्यरत कर्मचारियों को शिक्षा विभाग की तर्ज पर स्पेशल मेवात भत्ते का लाभ प्रदान किया जाए।
8- LTC ब्लॉक 2020-23 से वंचित कर्मचारियों को यथाशीघ्र बजट की व्यवस्था करते हुए लाभ प्रदान किया जाए।
9-बहुद्देशीय वर्ग के कर्मचारियों की कन्फर्मेशन सूची एवं रिक्त पदों पर पदोन्नति सूची यथाशीघ्र जारी की जाए।
10- हाल में बहुद्देशीय वर्ग के वेतन बिलों में ई सेलरी सिस्टम में FTA पर लगी रोक को तत्काल हटा कर पुनः वेतन में जोड़कर बढ़ती महंगाई के मध्यनजर FTA को कम से कम 3000 प्रति मास बढ़ाया जाए।
11- DMER के अंतर्गत आने वाले संस्थानों (PGI)में नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग के कर्मचारियों को FPL 6 वेतनमान का लाभ यथाशीघ्र प्रदान किया जाए।
12-सिविल कार्याल और महानिदेशक कार्यालय स्तर लंबित ACP केसों का यथाशीघ्र निपटान किया जाए एवं भविष्य में तय समय अनुसार ACP केसों का लाभ कर्मचारियों को बिना विलम्ब प्रदान किया जाए।
13- सातवें वेतन आयोग की अनुशंसा अनुसार महंगाई भत्ता 50% से अधिक होने पर आवास भत्ते में 10-20-30 % लागू किया जाए ।
14-आठवां वेतन आयोग लागू होने तक बढ़ती महंगाई के मध्यनजर कर्मचारियों को 5000 प्रतिमाह अंतरिम राहत प्रदान की जाए।
मांग पत्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी
1-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग की महिला कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
2- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग की महिला कर्मचारियों को समान काम समान वेतन लागू करते हुए सेवा नियमों के अनुसार नियमित कर्मचारी की तर्ज पर वेतनमान FPL 6-(4200 ग्रेड पे) लागू किया जाए।
3 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग की महिला कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर वर्दी भत्ता, नियत यात्रा भत्ता एवं एम. सी. टी. एस. भत्ता लागू किया जाए।
4-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग की महिला को सेवानिवृत्ति पर सेवानिवृत्त लाभ/ ग्रेजयुटी लाभ प्रदान किया जाए।
5- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग की महिला कर्मचारियों के लिए राज्य स्तरीय स्थानांतरण नीति बनाकर स्थानांतरण करवाने के अवसर प्रदान किया जाए।
6-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग की महिला कर्मचारियों का बकाया महंगाई भत्ता यथाशीघ्र जारी करते हुए भुगतान करवाया जाए।
7- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग की महिला कर्मचारियों का वेतन प्रतिमाह तय वेतन दिवस पर प्रदान किया जाए।


No comments :