HEADLINES


More

शादी नहीं करना चाहती थी, नहर में छलांग लगा दी

Posted by : pramod goyal on : Friday, 26 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात करीब 18 वर्षीय एक युवती द्वारा आगरा नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। युवकी 12वीं क्लास पास करने के बाद करीब डेढ़ साल से घर पर ही रह रही थी। घर पर रहकर वह कपड़े कढ़ाई का काम कर रही थी।

पिता के मुताबिक संध्या (नहर में कूदने वाली युवती) का कुछ समय पहले उसका रिश्ता तय किया गया था। लेकिन उसने शादी से मना कर दिया था। परिजनों का मानना है कि शायद वह शादी को लेकर दबाव में थी। शाम को दादी को खाना देने के बाद वह अचानक से घर से भागकर आई और नहर में कूद गई।

सूचना मिलते ही पल्ला थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि, रात होने के कारण युवती का पता नहीं चल सका। अब एसडीआरएफ (SDRF) की टीम की मदद से नहर में तलाश अभियान चला रही है।

आगरा नहर के पास मौजूद प्रत्यक्षदर्शी सौरभ ने बताया कि युवती पैदल चलकर नहर तक पहुंची थी। वह कुछ देर तक नहर के किनारे खड़ी रही और फिर अचानक पानी में छलांग लगा


दी। घटना रात के समय हुई, इसलिए मौके पर लोगों की संख्या कम थी और किसी को उसे बचाने का मौका नहीं मिल सका।

No comments :

Leave a Reply