//# Adsense Code Here #//
हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रभारी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब एक बार फिर निजी जीवन को लेकर चर्चा में हैं। बिप्लब कुमार ने दूसरी शादी कर ली है। उनकी शादी के बाद तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बताया जा र
हा है कि बिप्लब कुमार देब और उनकी पहली पत्नी नीति देब का वर्ष 2025 में तलाक हो गया था। बिप्लब कुमार देब की पहली शादी वर्ष 2001 में हुई थी। इस विवाह से उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। तलाक के बाद अब उन्होंने जीवन की नई शुरुआत करते हुए दूसरी शादी की है। उनकी दूसरी पत्नी का नाम त्रिवेणी राव है।
उन्होंने वर्ष 2018 से 2022 तक त्रिपुरा के 10वें मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया और वह बीजेपी से त्रिपुरा के पहले मुख्यमंत्री बने थे। इसके अलावा वह हरियाणा बीजेपी के प्रभारी के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

No comments :