फरीदाबाद में नगर निगम ने शहर में ग्रीन बेल्ट पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को सेक्टर-16 मार्केट में अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान दुकानों के बाहर बनाए गए अवैध रैंप, पक्के निर्माण और अन्य कब्जों को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।
कार्रवाई के दौरान नगर निगम के अधिकारी, पुलिस बल और निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निगम अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए, इसके लिए पहले से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई थी।
नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि ग्रीन बेल्ट और सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि संबंधित दुकानदारों और कब्जाधारियों को पहले ही नोटिस जारी कर निर्धारित समय के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे लेकिन कब्जे नहीं हटाए गए। इसके बाद निगम को कार्रवाई करनी पड़ी।

No comments :