HEADLINES


More

एसआईआर मतदाता सूची से नाम कटने से बचें, एसआईआर प्रक्रिया में जरूर लें भाग: अशोक रावल

Posted by : pramod goyal on : Friday, 26 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अशोक रावल ने प्रदेश में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन(एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर मतदाताओं से बढ़-चढक़र भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता समय रहते अपने दस्तावेज और फॉर्म सही तरीके से जमा करें, ताकि किसी भी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से न कटे।

अशोक रावल ने जिला निर्वाचन अधि

कारी आयुष सिन्हा से मांग की कि वर्ष 2002 की मतदाता सूची सभी बूथों पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे लोगों को अपने परिवार के नाम ढूंढने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी आह्वान किया कि वे अपने-अपने बूथों पर पहुंचकर मतदाताओं की हरसंभव सहायता करें।
उन्होंने बताया कि वे स्वयं तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांवों और कॉलोनियों के बूथों पर पहुंचकर लोगों की मदद कर रहे हैं। शुक्रवार को उन्होंने सेहतपुर, अगवानपुर और बसंतपुर के बूथों का दौरा कर मतदाताओं से बातचीत की और उन्हें एसआईआर प्रक्रिया के बारे में जागरूक किया।
अशोक रावल ने कहा कि मतदाताओं को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन एसआईआर फॉर्म पूरी सावधानी और सही जानकारी के साथ भरना बेहद जरूरी है। छोटी-सी गलती भी मतदाता सूची से नाम हटने का कारण बन सकती है। उन्होंने बूथों पर तैनात बीएलओ से भी निष्पक्षता और ईमानदारी के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

No comments :

Leave a Reply