HEADLINES


More

हरियाणा में 7 IAS सहित 18 अफसरों के तबादले: नीरज HSVP फरीदाबाद प्रशासक

Posted by : pramod goyal on : Friday, 26 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा सरकार ने गुरुवार देर रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 IAS, 1 IFS और 10 HCS अधिकारियों के तबादला एवं नई नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी आदेशों के अनुसार कई अहम विभागों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

रोहतक मंडल को नई कमिश्नर मिली हैं, IAS मोनिका मलिक को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वे राजीव रतन का स्थान लेंगी। इसके अलावा उच्च-तकनीकी शिक्षा, परिवहन, पर्यावरण और शहरी निकाय विभागों में भी बड़े बदलाव किए गए हैं। खास बात यह है कि हरियाणा सरकार ने चार महत्वपूर्ण पदों को IAS (सीनियर स्केल) के बराबर दर्जा दिया है। ये पद फरीदाबाद में HSVP के प्रशासक, अर्बन एस्टेट फरीदाबाद के अतिरिक्त निदेशक, करनाल नगर निगम के आयुक्त और हिसार के जिला नगर आयुक्त के हैं। अब इन पदों पर काम करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी और सम्मान एक IAS अधिकारी के स्तर का माना जाएगा।

HCS अधिकारी शशि वसुंधरा की नई पोस्टिंग के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। फिलहाल उन्हें मुख्य सचिव कार्यालय में जॉइनिंग रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

IAS नीरज को HSVP फरीदाबाद का प्रशासक तथा अतिरिक्त निदेशक, अर्बन एस्टेट फरीदाबाद बनाया गया। IAS सलोनी शर्मा को नगर निगम करना


ल का आयुक्त नियुक्त किया गया। IAS हितेश कुमार मीणा को वित्त विभाग में अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। IAS सी. जयशाराधा को हिसार का जिला नगर आयुक्त, नगर निगम आयुक्त तथा इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर के अतिरिक्त CEO की जिम्मेदारी सौंपी गई।

IAS प्रभजोत सिंह को महानिदेशक, राज्य परिवहन हरियाणा नियुक्त किया गया। IAS वीरेंद्र कुमार दहिया को उच्च शिक्षा विभाग का महानिदेशक एवं विशेष सचिव बनाया गया। साथ ही तकनीकी शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। इसके अलावा IFS एस. नारायणन को महानिदेशक, पर्यावरण एवं सचिव, पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव विभाग बनाया गया।

No comments :

Leave a Reply