HEADLINES


More

फरीदाबाद में युवतियों से भरी कंपनी बस पर लाठी-डंडे से हमला, तीन घायल

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 27 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में युवतियों से भरी एक कंपनी बस पर 8-10 युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने पहले बस पर पथराव किया, फिर जबरन गेट खुलवाकर अंदर घुस गए। इसके बाद ड्राइवर के साथ मारपीट की और डंडों से बस के शीशे तोड़ दिए। हमले में 2-3 युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

ड्राइवर के मुताबिक, युवतियां कंपनी की बस से अपने वर्क स्टेशन जा रही थीं। जैसे ही बस राजीव चौक के पास पहुंची, कुछ युवकों ने उसे रोककर पथराव शुरू कर दिया। बस आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी डंडे लेकर बस में घुस गए। उन्होंने ड्राइवर से मारपीट की और बस में मौजूद युवतियों से भी बदसलूकी की।

वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


No comments :

Leave a Reply