//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद । बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 191 से लेकर 201 तक 10 मतदान केंद्रो पर सिर्फ 198 मतदान केंद्र के बीएलओ बैठकर मतदाताओं के फार्म जमा कर रहे हैं। अन्य नौ बूथ के बीएलओ कहां पर हैं यह किसी को पता नहीं है।
बीएलओ सुपरवाइजर सुमित कुमार का कहना है कि अभी थोड़ी देर
में ही अन्य बीएलओ आ जाएंगे। जबकि विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन एवं पंजीयन अधिकारी एसडीएम मयंक भारद्वाज ने शुक्रवार को मीटिंग में सभी बीएलओ को अपने-अपने बूथ पर नौ बजे से शाम के छह बजे तक बैठने के लिए कहा था।
निर्वाचन एवं पंजीयन अधिकारी के नियमों का बीएलओ कितनी गंभीरता से पालन कर रहे हैं इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। केंद्र पर अपना फार्म जमा करने आए लोगों का कहना है कि वह कामकाज छोड़कर सुबह नौ बजे फार्म जमा करने के लिए यहां पर आ चुके हैं।

No comments :