फरीदाबाद में रैनी वेल जलापूर्ति लाइन नंबर-2 पर कनेक्शन जोड़ने के कार्य के चलते 29 जून शाम 4 बजे से लेकर 1 जुलाई की शाम तक शटडाउन रहेगा। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) की तरफ से जानकारी दी गई है कि इस इस दौरान कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इसलिए लोग गर्मी के मौसम में इसको लेकर पहले से ही तैयारी कर ले।
FMDA के कार्यकारी अभियंता (इन्फ्रा-2) द्वारा जारी सूचना के अनुसार, भदरपुर गांव में जलापूर्ति लाइन पर कनेक्शन जोड़ने का कार्य किया जाना है। इसके लिए संबंधित एजेंसी ने 48 घंटे के शटडाउन का अनुरोध किया था, जिसे अधिकारियों की मंजूरी के बाद स्वीकृत कर दिया गया है।
शटडाउन के दौरान तिरखा कॉलोनी, शिव कॉलोनी, चावला कॉलोनी, सेक्टर-24, मुजेसर, सेक्टर-7, सेक्टर-8, बल्लभगढ़ का सेक्टर-3, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
FMDA ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से अपील की है कि वे शटडाउन से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण कर लें। ताकि 48 घंटे के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

No comments :