//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में थाने के मालखाने से चोरी का एक और मामला सामने आया है। इस बार मामला फरीदाबाद का है, जहां सेक्टर 8 थाने में पुलिस की सुरक्षा में रखे गए 32 हथियार चोरी हो गए। चोरी हुए हथियारों में विदेशी हथियार भी शामिल हैं, जिनकी कीमत 12 लाख रुपए तक है।
मामले की जांच हुई तो पता चला कि थाने में ITI
के जरिए अप्रेंटिस पर आए एक युवक ने ये सारे हथियार उड़ा दिए और राजस्थान, नोएडा सहित दिल्ली-एनसीआर में बेच दिए। मामले का पता चलते ही पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने टीमें दौड़ाई और सभी हथियार बरामद कर लिए गए।
मामले में तुरंत मालखाना इंचार्ज ASI बिजेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया। उनके खिलाफ थाने में ही FIR भी दर्ज कराई गई है। इधर, 6 दिन पहले ही फतेहाबाद जिले के सदर थाने के मालखाने से 211 पेटी शराब गायब हो गईं थी। मामले में इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर, सस्पेंड कर दिया गया था।
- पुलिस के अनुसार, रूटीन जांच के दौरान पुलिस हथियारों की संख्या में गड़बड़ मिली थी। पहली जांच में केवल 13 हथियारों के गायब होने का पता चला था। मगर, जब गहन जांच की गई तो उसमें ये संख्या 32 तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मामले की जांच शुरू कराई, जिसमें 32 हथियारों के गायब होने की जानकारी मिली है।
- सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जो हथियार मालखाने से गायब हुए हैं, उनमें कई विदेशी हथियार भी शामिल है। इनकी कीमत 2 लाख रुपए से लेकर करीब 12 लाख रुपए तक है। इनमें मंहगी विदेशी पिस्टल भी शामिल है। आंशका जताई जा रही है कि इन हथियारों को राजस्थान, नोएडा सहित दिल्ली-एनसीआर में बेचा गया है। हालांकि पुलिस की तरफ से कोई बयान जारी नही किया गया है।
- फरीदाबाद पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि ये करीब 2 महीने पुराना मामला है। पुलिस इस केस में 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया कि एक युवक आईटीआई के जरिए अप्रेंटिस पर आया था। उसने एक-एक करके हथियारों को चोरी किया और अपने जानकारों के माध्यम से बेच दिया। पुलिस सारे हथियार बरामद कर चुकी है।

No comments :