//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद 3 जून - अवैध निर्माण के नाम पर लोगों को बेघर करना न्याय संगत नहीं है। सीपीएम ने नेहरू कॉलोनी में नगर निगम के द्वारा की जा रही तोड़फोड़ की कड़े शब्दों में निंदा की। सीपीआई एम के जिला सचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल और जिला कमेटी सदस्य निरंतर पाराशर आज नेहरू कॉलोनी में गये। दोनों नेताओं ने बताया कि अभी तक प्रशासन ने हजारों घरों को जमींदोज कर दिया है। इससे पहले 29 मई की रात को एक धार्मिक स्थल को भी तोड़ दिया गया था। अवैध निर्माण
के नाम पर की जा रही तोड़फोड़ को उन्होंने एक तरफा कार्रवाई बताया। क्योंकि नेहरू कॉलोनी में 40 वर्ष पहले लोगों ने अपने घर बनाने शुरू किए थे। उनके पास इसके प्रमाण के तौर पर राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, बिजली और पानी के कनेक्शन आदि दस्तावेज मौजूद है। इसके बावजूद भी सरकार ने उन्हें तोड़ने से पहले नोटिस तक नहीं दिया। उन्होंने सरकार से जिनके घर तोड़े गए हैं। उनको अन्य जगह मकान देने की मांग की है। क्योंकि यह जमीन पुनर्वास विभाग की है। पुनर्वास विभाग लोगों को बसाने का काम करता है। लेकिन यहां पर उल्टा काम हो रहा है। अधिकारियों ने तोड़फोड़ करने से पहले घरों के अंदर रखे सामान को भी बाहर नहीं निकलने दिया। लोगों की गाड़ी कमाई से निर्मित घरों को प्रशासन ने बेरहमी से तोड़ दिया । सभी का सामान सड़क में रखा हुआ है। प्रशासन ने चारों तरफ से घेराबंदी कर रखी है। बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स लगाई गई है उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ से कल जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। इस मुद्दे पर 11 जून को जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन भी किया जाएगा।

No comments :