HEADLINES


More

मंदिर के दान पात्र से किये थे हजारों रुपए चोरी, दो गिरफ्तार, ₹20000 बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 3 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – सेक्टर-56/56ए स्थित शिव मंदिर में दान पात्र से नकदी चोरी के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने कार्रवाई करते हुए संदीप उर्फ गौरव उर्फ टाइगर निवासी गांव पड़ियावली, जिला अलीगढ़ तथा सचिन कुमार निवासी गांव बढ़िया वाली, जिला अलीगढ़, उत्तर प्रदेश को 2 जून को जेल से प्रोडेक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। दोनों थाना बीपीटीपी के एक अन्य चोरी के मामले में 25 अप्रैल से जेल में बंद थे।


जांच में सामने आया कि 3 अप्रैल की रात को आरोपितों ने मंदिर का ताला तोड़कर दान पात्र से पैसे चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिनकी निशानदेही पर चोरी की गई रकम में से 20 हजार रुपये नकद बरामद किये गये हैं। 

पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर-56 निवासी पवन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 अप्रैल की रात को उसके घर के सामने स्थित शिव मंदिर  मंदिर का किसी ने ताला तोड़कर दान पात्र में रखी लगभग ₹50000 की नकदी चोरी कर ली। शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।


No comments :

Leave a Reply