HEADLINES


More

440 ग्राम गांजे के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 3 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//


 फरीदाबाद 03 जून 2026 : हरियाणा सरकार के नशा मुक्त प्रदेशसंकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) की फरीदाबाद यूनिट ने कार्यवाही करते हुए आरोपी गुड्डी पत्नी लेखन वासी भिडुकी को किया गिरफ्तार।

ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS के सख्त निर्देशों पर पूरे प्रदेश में नशा तस्करों पर कार्यवाही की जा रही है। ब्यूरो प्रमुख एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) श्री संजय कुमार, IPS ने स्पष्ट किया है कि "नशे की जड़ों को खत्म करना ही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"

कार्यवाही का संचालन 

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो इंचार्ज यूनिट फरीदाबाद इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि यूनिट में उपस्थित सहायक उप-निरिक्षक महेंद्र सिंह को एक गुप्त सुचना मिली कि गुड्डी पत्नी लेखन वासी भिडुकी थाना हसनपुर पलवल में अपनी दुकान के सामने खडी होकर हरे रंग की प्लास्टिक पन्नी से गांजा बेच रही है। अगर फोरी रैड की जावे तो वह नशीले पदार्थ गांजा सहित काबू सकती है। पुलिस टीम ने तुरंत मुखबर के बताए अनुसार कार्यवाही करते हुए साथी मुलाजमान की सहायता से उपरोक्त व्यक्ति को नशीले पदार्थ सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 440 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुड्डी पत्नी स्वर्गीय लेखन वासी भिडुकी थाना हसनपुर पलवल के रूप में हुई। आरोपी को माननीय न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

आगे उन्होंने कहा की हरियाणा एनसीबी समाज से इस ड्रग्स की बुराई को मिटाने के लिए जनता से सक्रिय सहयोग की अपील करती है। नागरिकों से अनुरोध है कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत और बेझिझक NCB नेशनल हेल्पलाइन1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



No comments :

Leave a Reply