HEADLINES


More

ट्रक की टक्कर में बाइक पर सवार महिला और युवक की मौत

Posted by : pramod goyal on : Friday, 12 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में बड़खल मेट्रो फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार एक महिला और युवक की मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वि


शाल (24) नामक युवक एक निजी कंपनी में काम करता था। वीरवार की देर रात करीब 11 बजे वह अपनी बाइक पर दोस्त अभिषेक और एक महिला को लेकर घर के लिए जा रहा था। विशाल और अभिषेक एक कंपनी में साथ में काम करते है। जबकि महिला उनकी जानकार बताई जा रही है। तीनों बाइक पर सवार होकर बल्लभगढ़ से दिल्ली की तरफ जा रहे थे।

विशाल और अभिषेक गांव जाजरू में किराए के मकान में रहते है। जबकि महिला के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। बड़खल फ्लाईओवर के एक अज्ञात ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूरजकुंड थाना इंचार्ज पह्लाद ने जानकारी देते हुए बताया कि, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायल हालात में उनको बीके अस्पताल में लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। ट्रक का अभी पता नहीं चल पाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हादसे में विशाल और महिला की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतकों शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

No comments :

Leave a Reply