//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – ऑनलाइन ट्रेडिंग एवं टेलीग्राम टास्क के नाम पर ₹90,430 की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना NIT फरीदाबाद की टीम ने 24 जून 2026 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान संजय निवासी गांव कितोरा, जिला ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। जिसके खाते में ठगी के ₹27,980 आये थे, आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार संजय खाताधारक है, जिसके खाता में ठगी के ₹27,980 आये थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित का बैंक खाता गांव के ही एक व्यक्ति ने खुलवाया था और खाते में उसी व्यक्ति का मोबाइल नंबर पंजीकृत था तथा बैंकिंग किट और एटीएम कार्ड भी जानकार के पास ही थे।
बता दें कि 7 अप्रैल को ई-रोज अपार्टमेंट फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक कॉल आया जिसमें घर बैठे पैसे कमाने बारे बताया गया था फिर उसको एक टेलीग्राम ग्रुप में जोडा गया, जहां पर उसको ऑनलाइन शॉपिंग साइट मिंत्रा से सूट्स की फोटो लेकर टेलीग्राम ग्रुप में भेजने का टास्क दिया गया, जिसके बाद ठगो द्वारा प्रीपेड टेलीग्राम टास्क के जरिए उससे 90,430 रुपये ठग लिये। जिस संबंध में थाना साइबर NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

No comments :