HEADLINES


More

एकादशी के पावन त्यौहार पर सेक्टर 37 निवासियों को मिला आरओ और कूलर का उपहार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 25 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

  फरीदाबाद 25 जून (         ,)  आरडब्ल्यूए 37 की पहल पर जन सहयोग के तहत आज सेक्टर 37 के कम्यूनिटी सेंटर और तिकोना पार्क में लोगों को शुद्ध एवं शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए आर ओ‌और कूलर लगाऐ गए।इस भीषण गर्मी में सेक्टर के इन प्रमुख स्थानों पर कूलर लग जाने से रोज हजारों लोगों को फायदा होगा।  कम्युनिटी सेंटर सेक्टर के मध्य भाग में स्थित है जिस


के साथ हुड्डा मार्केट है और इसके पास तमाम स्कूल और बैंकिंग संस्थान हैं जिनमें नित्य सैकड़ों लोग आते हैं। यहां पर टैक्सियां,रहडी़ वाले और धरों में काम करने वाले लोगों का और स्कूलों में बच्चों को लाने और छोड़ने वाले लोगों का तांता लगा रहता है। इसके अलावा यहां से हजारों राहगीर भी गुजरते हैं। आरडब्ल्यूए टीम के प्रयासों से आज सेक्टर 37 कम्युनिटी सेंटर एक खेल नर्सरी बन चुका है जिसमें शूटिंग, टेबल टेनिस, फुटबॉल, बास्केटबॉल आदि खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके अलावा यहां की लाइब्रेरी में दर्जनों लोग ज्ञानार्जन के लिए आते हैं। जिनके लिए यहां शीतल जल और आरओ की सख्त जरूरत महसूस की जा रही थी।टीम आरडब्ल्यूए की पहल पर सेक्टर निवासी श्री यूं के गोयल जी आर ओ  और कूलर दान में दिया। आरडब्ल्यूए ने स्थान , प्लंबर और अन्य सुविधाएं प्रदान की ।                            आरडब्ल्यूए और तिकोना पार्क विकास कमेटी के प्रयासों से तिकोना पार्क में भी आरओ और कूलर लागाया लगाया गया जिसका दान सेक्टर निवासी श्री नीरज डागा ने किया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए के प्रधान रिटायर्ड ग्रूप कैप्टन श्री आई डी शर्मा, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्रीमती आशा शर्मा,उप प्रधान श्री प्रवीण चौहान, श्री एस एन मिश्रा, मुकेश शर्मा,श्री पंकज शर्मा, श्री प्रेमचंद शर्मा,श्री अतुल मंगला, श्री प्रदीप शर्मा, महेंद्र कसाना श्री विनोद गर्ग,हरीश चावला, होशियार सिंह, श्री सुरेश यादव,पीसी सोम, मास्टर केशव आदि लोग मौजूद थे।

No comments :

Leave a Reply