HEADLINES


More

नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति 27 जून को करेगी विपुल गोयल के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 25 June 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

  फरीदाबाद, 25 जून 2026 : नेहरू कॉलोनी में प्रशासन द्वारा की गई दमनकारी तोड़फोड़ की कार्रवाई के खिलाफ नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियंस (सीटू) और जनवादी महिला समिति संयु


क्त रूप से कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के सेक्टर-16 स्थित कार्यालय पर 27 जून को प्रदर्शन करेंगी।

आज नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता बिजेन्दर ने की। बैठक में सीटू राज्य महासचिव जयभगवान, जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता, नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक वीरेंद्र डंगवाल, सहसंयोजक पूनम, देवकी, निरंतर पराशर, शिव प्रसाद, नवल सिंह ने बैठक को संबोधित किया। समिति द्वारा बीके चौंक पर चलाए जा रहे धरने के 11वें दिन आज सैकड़ों की संख्या में पीड़ित महिलाओं और स्थानीय निवासियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि जब तक नेहरू कॉलोनी के प्रभावित निवासियों का पुनर्वास नहीं किया जाता, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने पर नेताओं ने आरोप लगाया कि इस भीषण गर्मी और मानसून के मौसम में गरीब मजदूरों के आशियाने उजाड़ना पूरी तरह अमानवीय और क्रूर है। रोषित जनता ने कहा कि चुनाव के समय वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधि आज जनता के आशियाने उजड़ने पर मौन साधे बैठे हैं। नेहरू कॉलोनी में सालों से रह रहे गरीब परिवारों को अचानक बेघर करना उनके मौलिक अधिकारों का हनन है। नेताओं ने चेताया कि यदि सरकार ने तुरंत दखल देकर इस अवैध तोड़फोड़ को नहीं रुकवाया और लोगों के पुनर्वास का इंतजाम नहीं किया, तो इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के लिए नोटिस संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नाम उनके कार्यालय सचिव को  सौंपा। 

No comments :

Leave a Reply