HEADLINES


More

ऑनलाईन ट्रेडिंग के नाम पर 90,430 रुपये की ठगी, लखनऊ उत्तर प्रदेश से खाताधारक काबू

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 23 June 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- ऑनलाईन ट्रेडिंग के नाम पर 90,430 रुपये की ठगी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए 22 जून को साइबर थाना NIT की टीम ने लखनऊ से अमित कश्यप(19) वासी गोमती नगर लखनउ उत्तर प्रदेश को काबू किया है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार अमित खाताधारक है जिसने अपना खाता ठगो को दिया था। वह तीसरी पास है व एक प्राइवेट स्कूल में हेल्पर का काम करता है। खाता में ठगी के 15,000 रुपये आये थे।

बता दें कि 7 अप्रैल को ई-रोज अपार्टमेंट फरीदाबाद निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास एक कॉल आया जिसमें घर बैठे पैसे कमाने बारे बताया गया था फिर उसको एक टेलीग्राम ग्रुप में जोडा गया जहां पर उसको ऑनलाइन शॉपिंग साइट मिंत्रा से सूट्स की फोटो लेकर टेलीग्राम ग्रुप में भेजने का टास्क दिया गया, जिसके बाद ठगो द्वारा प्रीपेड टेलीग्राम टास्क के जरिए उससे 90,430 रुपये ठग लिय। जिस संबंध में थाना साइबर NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।


No comments :

Leave a Reply