//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस की क्राईम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने अवैध हथियार पर कार्रवाई करते हुए 22 जून को एक व्यक्ति को अवैध देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान धीरज(31) वासी उत्तम नगर कॉलोनी, गाज़ीपुर रोड, थाना डबुआ जिला फरीदाबाद के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार क्राईम ब्रांच सें
ट्रल की टीम को अपने गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि उत्तम नगर कॉलोनी फरीदाबाद के रहने वाले धीरज के पास अवैध हथियार है और छज्जूपुर चौक सेक्टर-76 में मौजूद है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने धीरज को छज्जूपुर चौक सेक्टर-76 से काबू किया है। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिस पर आरोपित के विरुद्ध थाना बी.पी.टी.पी में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

जांच में सामने आया कि उसने देसी कट्टा को फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से किसी व्यक्ति से 3000 रुपये में खरीदा था। आरोपी नशा करने का आदी है तथा बेरोजगार है जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :